Friday 10 December 2021

गुरु ग्रह के उपाय

GURU GRAH KE UPAY... गुरु ग्रह के उपाय

हमारी www.allstudynotes.com साइड में आप सब का हार्दिक स्वागत है।

ज्योतिष के बारे में जो जानकारी देने जा रहे हैं वह आपको काफी उपयोगी रहेगी।

Guru Grah Upay गुरु ग्रह को  बृहस्पति भी कहा जाता है। इन्हें देव गुरु भी कहा गया है। यह वैवाहित जीवन और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति के जीवन में सफलता आती है।


गुरु ग्रह को बृहस्पति भी कहा जाता है। इन्हें देव गुरु भी कहा गया है। यह वैवाहित जीवन और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति के जीवन में सफलता आती है। साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। वहीं, अगर यह ग्रह कमजोर हो तो जीवन में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। बनते काम बिगड़ने लगते हैं। किसी काम में यश नहीं मिलता है। साथ ही आर्थिक परेशानी भी आती है। तो आइए जानते हैं कि गुरु ग्रह को कैसे मजबूत किया जाए। 


मित्रों आज हम की astrology में गुरु के बारे में और गुरु ग्रह के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

गुरु ग्रह धन राशि एवं मीन राशि में स्वगृही होता है।और उसी तरह से गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च का होता है। गुरु ग्रह मकर राशि में नीच का हो जाता है।

अच्छी स्थिति वाला गुरु हमें जीवन में ज्ञान विद्या और पुत्र की प्राप्ति करवाता है जब की खराब स्थिति वाला गुरु हमें इन सभी चीजों से दूर रखता है।

गुरु ग्रह जीवन में ज्ञान का दाता होता है। इसके साथ-साथ गुरु ग्रह विद्या पुत्र एवं धन का भी कारक होता है।

इसके अलावा गुरु ग्रह की एक और विशेषता यह है कि गुरु ग्रह जातक को आध्यात्मिकता प्रदान करता है। अब यह समझना अति आवश्यक है कि स्त्री की कुंडली में गुरु का बल होना अति आवश्यक है क्योंकि के विवाह का कारक भी गुरु है।

जिस जातक की कुंडली में गुरु ग्रह खराब है या तो पाप कर्तरी में है या तो निच राशि में है तो उस जातक को काफी सारी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। जैसे कि उस जातक को संतान में प्रॉब्लम आएगी विवाह नहीं होगा उस जातक आध्यात्मिकता से दूर होगा या तो अपनी संतानों से हमेशा परेशान रहेगा इस तरह से गुरु ग्रह जिस जिस चीजों का कारक है उस उस चीजों को प्राप्त करने में उस जातक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस तरह से जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है उस जातक को अपने जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अगर आपका गुरु खराब है तो आप उपाय कर आपकी गुरु को ठीक कर सकते हैं।



गुरु ग्रह को इस तरह करें मजबूत:

1. प्रत्येक गुरुवार शिवजी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं। इससे गुरु ग्रह दोष खत्म होते हैं।

2. गुरुवार को व्रत करें। पीले वस्त्र पहनें। इस दिन नमक का सेवन न करें। पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम आदि जरुर खाएं।

3. ॐ बृं बृहस्पते नम: का जाप न्यूनतम 108 बार जरूर करें। यह गुरु मंत्र है।


गुरु को ठीक करने के लिए गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।

गुरुवार के दिन उपवास रखें।

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें या तो पीला रुमाल अपने साथ रखें।

गुरुवार के दिन खाने में पीली वस्तु का उपयोग करें यानी कि चने की दाल से बना हुआ कोई भी खाना खा सकता है।

गुरुवार के दिन उपवास करें और दूसरी बार नमक खाने में ना लें।

गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें। केले का दान श्रेष्ठ माना जाता है।

गुरुवार के दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का नित्य जाप करें।

पीपल के पेड़ को पानी दे।

हर रोज शिव मंदिर जाए और शिव जी की पूजा करें।

भगवान विष्णु का नित्य जाप करें।

ओम बृहस्पति नमः का जाप करें।

गरीब बूढ़े आदमी की मदद करें।

बुजुर्ग एवं गुरु की सेवा करें।

जिस दिन उपवास रखे उस दिन पूरी मन और श्रद्धा से मंत्रों का जाप करें तथा कोई उतरा विचार अपने मन में ना आने दे। संपूर्ण विश्वास के साथ और श्रद्धा के साथ व्रत रखें।

ऊपर बताए गए गुरुवार के सभी उपाय करके आप गुरु ग्रह को अच्छा करने की कोशिश कर सकते हैं।

इनके साथ साथ अपने कर्मों को भी अच्छा करें दान दक्षिणा करें हमेशा मन में सभी विचार रखे सद्गुण रखें और दूसरों की मदद करें ईर्षा भाव मन में ना रखें।

उपाय करने से आप अपनी कुंडली में गुरु के फल को बढ़ा सकते हैं और उसकी स्थिति को सुधारने ला सकते हैं।

आगे भी इसी तरह के अन्य लोगों के उपाय के साथ फिर से मिलेंगे तब तक के लिए धन्यवाद।

Related Posts

गुरु ग्रह के उपाय
4/ 5
Oleh